NCRB Report: आर्थिक धोखाधड़ी और साइबर अपराध में आगे हैं ये शहर, NCRB की रिपोर्ट जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NCRB Report: मुंबई। क्राइम की बात आते ही देश के टॉप शहरों का नाम सबसे ऊपर आता है। मगर, क्या आप जानते हैं कि चोरी, ठगी और लूट जैसे सबसे ज्यादा अपराध किस शहर में होते हैं? नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट में इसका खुलासा है, जिसे देखकर आपको भी झटका लग सकता है।

आर्थिक धोखाधड़ी की लिस्ट में मायानगर मुंबई सबसे टॉप पर है। जी हां, मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा आर्थिक धोखाधड़ी भी इसी शहर में होती हैं। NCRB के डेटा के अनुसार, मुंबई में 2023 में 6,476 आर्थिक धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

मुंबई में आर्थिक धोखाधड़ी के मामले

हालांकि, 2022 की तुलना में 2023 में मुंबई में आर्थिक धोखाधड़ी कम हुई है। 2023 में 484 अपराध कम दर्ज हुए हैं। वहीं, पुलिस ने 37.9 प्रतिशत मामलों में चार्जशीट दायर की है।

मुंबई में दर्ज हुए आर्थिक धोखाधड़ी

साल: 2021 5671

साल: 2022 6960

साल: 2023 6476

मुंबई के बाद सबसे ज्यादा आर्थिक धोखाधड़ी की सूची में हैदराबाद दूसरे नंबर पर है, जहां 5,728 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, वित्तीय धोखाधड़ी के मामले भी महाराष्ट्र में बढ़े हैं।

वित्तीय धोखाधड़ी के मामले

NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में 18,729 वित्तीय धोखाधड़ी के मामले सामने आए थे, जो 2023 में बढ़कर 19,803 हो गए। मगर, वित्तीय धोखाधड़ी में राजस्थान सबसे आगे है, जहां 27,675 मामले दर्ज हुए हैं।

साइबर अपराध

साइबर अपराध की बात करें तो 8,103 मामलों के साथ महाराष्ट्र चौथे स्थान पर है और 21,889 केस के साथ कर्नाटक सबसे ऊपर है। 2023 में सबसे अधिक साइबर अपराध बेंगलुरु (17,631) में हुए हैं। इसके बाद हैदराबाद (4,885) और मुंबई (4,131) का नाम मौजूद है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related