नक्सलियों ने BJP नेता की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला किया है. लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने बीजापुर में बीजेपी नेता की धारदार हथियार से नृशंस हत्या की है. जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने बीजेपी नेता के गर्दन और छाती पर धारदार हथियार से हमला किया. जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं उनकी मौत के बाद बीजेपी नेता का शव जिला चिकित्सालय लाया गया है. बीजेपी नेता तिरुपति कटला की मौत की सूचना के बाद उनके परिजन अस्पताल पहुंचने लगे हैं.

शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए थे बीजेपी नेता

मृतक तिरुपति कटला शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे. समारोह से निकलते समय नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. यह पूरा मामला बीजापुर जिले के तियानार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related