Naxal Surrender: 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Date:

Naxal Surrender: 108 Naxalites surrendered,

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य सरकार की पूना मारगेम योजन से प्रभावित होकर दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।जगदलपुर स्थित शौर्य भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी नक्सली कैडरों ने पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार सरेंडर किया है।

101 हथियार बरामद

जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल मिलाकर करीब 3.95 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में बटालियन चीफ नक्सली राहुल और झित्रु की टीम भी शामिल है।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के बाक से कुल 101 हथियार बरामद होने की जानकारी सामने आई है। जब्त किए गए हथियारों में AK-47 की 6 राइफलें, INSAS की 11 राइफलें, 5 कार्बाइन, 303 LMG की 20, 303 राइफल की 25, 12 बोर की 11 और 315 बोर की 13 राइफलें समेत अन्य हथियार शामिल हैं।

इसके अलावा एक डंप से करीब 3 करोड़ 60 लाख रुपए नकद और लगभग एक किलो सोना भी बरामद किया गया है।अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में अब नक्सलियों की सिर्फ चार एरिया कमेटियां ही सक्रिय बची हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सल विरोधी अभियानों में अब तक का सबसे बड़ा डंप मान रही हैं।

 

108 नक्सलियों ने डाले हथियार

जैसे-जैसे नक्सलियों के खात्मे की तय डेडलाइन नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बड़ी संख्या में नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। सरेंडर करने वाले 108 नक्सलियों में से छह डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCMs), तीन कंपनी प्लाटून कमेटी कमांडर, 18 PPCMs (प्लाटून पार्टी कमेटी मेंबर), 23 एरिया कमेटी मेंबर (ACMs) और 56 पार्टी मेंबर शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, बीजापुर से 37, दंतेवाड़ा से 30, सुकमा से 18, बस्तर से 16, नारायणपुर से चार और कांकेर से तीन नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related