Naxali News : नक्सलियों ने सामान छिपाने के लिए पहाड़ पर बना रखे थे बंकर, जवानों ने किया नष्ट

Date:

Naxali News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों से नक्सलियों का सुरंग मिला। कैम्प जीड़पल्ली से कोबरा 208 की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मुर्कराजगुटटा की जंगल पहाड़ी में नक्सलियों के बंकरनुमा संरचना में छिपाया गया डम्प बरामद किया है।

बंकर से बरामद सोलर पैनल समेत अन्य सामान

Naxali News : डम्प को माओवादियों ने कांक्रीट आरसीसी स्लेब से बने बंकरनुमा कक्ष में छिपाकर रखा था। बंकरनुमा कमरा 20X08 फिट साईज का था। बंकर से माओवादियों के छुपाकर रखे गये 06 नग सोलर प्लेट, 06 नग जरकीन, 02 नग माओवादी वर्दी, 02 नग सिलिंग पंखा बरामद किया। कोबरा 208 की टीम ने पूरे क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान मुर्कराजगुटटा की पहाड़ी जंगल से माओवादी डम्प छिपाने के 12 जगहों को खोजकर नष्ट किया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related