Naxal Encounter Breaking : बीजापुर में सुबह से पुलिस-नक्सल मुठभेड़ जारी, 1 माओवादी ढेर

Date:

Naxal Encounter Breaking : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में आज सुबह से पुलिस-नक्सल मुठभेड़ जारी है. जिले के कांगेर वैली नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया है और मौके से एक ऑटोमेटिक राइफल बरामद किया है. मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, DRG, कोबरा और STF के जवान लगातार नक्सलवाद के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन कर माओवादियों का खात्मा कर रहे हैं. दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. वहीं मुठभेड़ को लेकर पुलिस अधिकारियों की SP कार्यालय में बैठक जारी है. पुलिस डीआइजी कमलोचन कश्यप,डीआईजी सीआरपीएफ समेत अन्य पुलिस के अधिकारी मुठभेड़ पर नजर बनाए हुए हैं.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related