नवा छत्तीसगढ़ है,जो झुकेगा नहीं..रूकेगा नहीं..,ट्वीटर पर सियासी जंग

Date:

रायपुर। कांग्रेस का घोषणा पत्र खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा को राजनीतिक नजर आ रहा है। सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर इसके बाद और तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को जैसे ही ट्वीट किया, पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पिछले विधानसभा चुनाव के समय के उनके वादों को याद दिलाया। जवाब में तत्काल भूपेश बघेल का ट्वीट काफी रोचक रहा-.. नवा छत्तीसगढ़ है,जो झुकेगा नहीं..रूकेगा नहीं।
मुख्यमंत्री बघेल ने खैरागढ़ उपचुनाव के तीन चुनावी वादों को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के 24 घंटों के भीतर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बनाया जाएगा साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालाबांधा को उप-तहसील बनाया जाएगा। खैरागढ़ में दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की आदमकद प्रतिमा लगेगी।
मुख्यमंत्री बघेल के ट्वीट को टैग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन साल में खैरागढ़, छुईखदान,गंडई में एक रुपये का निर्माण नहीं कराया। अब शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता और बकाया बोनस देने की तरह ही 24 घंटे में जिला बना देंगे? देवव्रत सिंह जब कांग्रेस में थे, तब प्रताडि़त किया, अब उनकी प्रतिमा बनाने की बात कर रहे हैं।
डॉक्टर रमन के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब! आप शायद भूल रहे हैं कि ये -नवा छत्तीसगढ़ है जो झुकेगा नहीं..रुकेगा नहीं। यहाँ 2 घंटे में किसानों का कर्ज माफ होता है, आदिवासियों की जमीन वापस होती है। फिर 24 घंटे तो बहुत हैं, आप बस देखते जाएं। जिला भी बनेगा, बनकर रहेगा। स्वस्थ रहें, मस्त रहें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT : NH-30 पर हादसा, DRG जवान की मौत

CG ACCIDENT : Accident on NH-30, DRG jawan dies जगदलपुर।...