राष्ट्रीय मेधावी छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय मेधावी छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। योग्य आवेदक 15 नवम्‍बर तक आवेदन कर सकते हैं। मंत्रालय ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों के माता-पिता की वार्षिक आय तीन लाख पचास हजार रुपये से कम है वे छात्रवृत्ति प्राप्त करने के पात्र हैं। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को सातवीं कक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्‍त करना आवश्‍यक है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आठवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ने को रोकने और माध्यमिक स्तर पर शिक्षा जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति के अंतर्गत विद्यार्थियों को बारह हजार रुपये वार्षिक प्रदान किये जाते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related