CHHATTISGARH : 5 km on shoulders… soldiers saved two lives!
रायपुर। नारायणपुर के घने जंगल… न सड़क, न एंबुलेंस… और अचानक एक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। हालात ऐसे थे कि जरा सी देरी जानलेवा हो सकती थी।
तभी ITBP और नारायणपुर पुलिस ने जो किया, वो इंसानियत की मिसाल बन गया। जवानों ने बिना वक्त गंवाए महिला को स्ट्रेचर पर उठाया… और फिर शुरू हुआ 5 किलोमीटर का मुश्किल सफर।
घना जंगल, ऊबड़-खाबड़ रास्ते, पहाड़… लेकिन जवान रुके नहीं। कंधों पर महिला को उठाकर लगातार आगे बढ़ते रहे, जब तक सड़क तक नहीं पहुंच गए।
इसके बाद महिला को ओरछा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां समय पर इलाज मिला और सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। राहत की बात ये रही कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह ठीक हैं।
ये सिर्फ रेस्क्यू नहीं था… ये असली हीरो की कहानी है।
