गरियाबंद जिले की नई कलेक्टर नम्रता गांधी ने किया पदभार ग्रहण

Date:

गरियाबंद। गरियाबंद जिले की नई कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज पदभार ग्रहण किया इस दौरान कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने उन्हें कार्यभार सौंपा दस्तावेजों तथा कई तरह के पंजीयों में दोनों कलेक्टर्स ने हस्ताक्षर किए।

Chhattisgarh Crimesनम्रता गांधी ने आज गरियाबंद ज़िले की नई कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया है। कलेक्ट्रेट में उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर एवं कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था का जायजा लिया

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल अपर कलेक्टर जेआर चौरसिया एसडीएम विश्वदीप यादव आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीस सुखदेवे सहायक जनसंपर्क अधिकारी पोषण साहू मौजूद रहे। इस दौरान जहां कलेक्टर निलेश छीरसागर ने नए कलेक्टर नम्रता गांधी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया वही नई कलेक्टर ने भी कलेक्टर निलेशक्षीर सागर को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

आपको बता दें कि नम्रता गांधी अब तक गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर थी स्थानांतरण के बाद आज उन्होंने गरियाबंद जिले में कार्यभार ग्रहण किया वहीं गरियाबंद के कलेक्टर निलेश छीरसागर का स्थानांतरण महासमुंद हुआ है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related