Trending Nowअन्य समाचारदेश दुनियामनोरंजनशहर एवं राज्य

रहस्यमयी: यहां छिपा है उल्कापिंडों का बड़ा खजाना, ये जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

khabarchalisa.com

काफी लंबे समय तक पुरातन काल में पृथ्वी पर उल्कापिंडों की बारिश होती रही. उल्कापिंड हमारी पृथ्वी के साथ साथ हमारे सौरमंडल के इतिहास विशेषकर उसके निर्माण की बहुत सारी जानकारी समेटे रहते हैं. यही वजह है कि हमारे वैज्ञानिक इन उल्कापिंडों की जहां तहां खोज भी करते रहते हैं. इनमें अंटार्कटिका एक प्रमुख जगह है क्योंकि यहां पृथ्वी पर मिले उल्कापिंडों में से आधे से ज्यादा अंटार्कटिका में ही मिले हैं. एक आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम ने सुझाया है कि अंटार्कटिका में कम से कम 600 ऐसे स्थान हैं जहां उल्कापिंडों का ऐसा खजाना दबा है जिसे अभी तक देखा तक नहीं जा सका है.

600 जगहों पर हैं ऐसे उल्कापिंड
साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि वैज्ञानिकों के एक आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस का एक प्रोग्राम विकसित किया है जिसने इस छोटे से महाद्वीप में उलकापिंड समृद्ध 600 से स्थान खोजे हैं. इसमें कहा गया है कि अंटार्कटिका में लाखों की संख्या में उल्कापिंड हैं जो अभी तक नही खोजे नहीं गए हैं. इनमें से कुछ तो रिसर्च स्टेशन के काफी नजदीक भी हैं.

अहम जानकारी के स्रोत होते हैं उल्कापिंड
अभी तक पृथ्वी पर पाए गए उल्कापिंडों में से 62 प्रतिशत अंटार्कटिका में मिले हैं. यही वजह है कि यह महाद्वीप बाहरी अंतरिक्ष के शोध के लिए एक हॉट जोन की तरह माना जाता है. उल्कापिंड सौरमंडल की उत्पत्ति के बारे में विशेष जानकारी दे सकते हैं. इसके अलावा पृथ्वी पर जीवन कैसे पनपा जैसे कई सवालों को जवाब इन उल्कापिंडों में हैं.

 

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: