निकाय चुनाव 2025 : नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकनकी प्रक्रिया शुरू, 28 जनवरी है लास्ट डेट

Date:

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में चुनाव होगा. इसके लिए 22 जनवरी यानि आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आज से प्रत्याशी अपना नामांकन रिटर्निंग अफसर या सहायक रिटर्निंग अफसर के समक्ष जमा कर सकेंगे. नामांकन दाखिल का अंतिम तारीख 28 जनवरी रखा गया है. 25 और 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जाएंगे.

निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में 11 फरवरी को मतदान होगा. वहीं 15 फरवरी को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा. नगरीय निकाय चुनाव 25 दिनों में पूरे हो जाएंगे। बता दें कि 2025 के निकाय चुनाव में प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 नगर पालिक निगम, 54 नगर पालिकाओं में से 45 नगर पालिका परिषद और 124 नगर पंचायतों में से 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव होंगे.

रायपुर नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 वोटर

नगरीय निकाय को 107 और त्रिस्तरीय पंचायत को 97 सेक्टरों में बांटा गया है. वहीं मतदाता संख्या की बात करें तो रायपुर नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 मतदाता वोट डालेंगे. नगरीय निकाय चुनाव में 11 रिटर्निंग ऑफिसर होंगे. वहीं पंचायत में 5 रिटर्निंग और 74 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि मतदान के केंद्रों की सूची का प्रकाशन 27 जनवरी तक होगा. चुनाव चिन्ह का प्रकाशन 6 फरवरी तक होगा.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...