MUMBAI GUARD ATTACK : Knife attack after asking religion!
मुंबई। मुंबई के मीरा रोड में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने पहले सिक्योरिटी गार्ड्स से उनका धर्म पूछा और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी की पहचान जैब जुबेर अंसारी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब दोनों गार्ड ड्यूटी पर थे। आरोपी पहले मस्जिद का रास्ता पूछकर गया और फिर लौटकर एक गार्ड पर हमला कर दिया। इसके बाद दूसरे गार्ड से कलमा पढ़ने को कहा, और न पढ़ पाने पर उसे भी चाकू मार दिया।
जांच में मामला और गंभीर हो गया जब महाराष्ट्र एटीएस को आरोपी के घर से ISIS से जुड़े नोट्स, लैपटॉप और अन्य सामग्री मिली। बताया जा रहा है कि आरोपी “लोन वुल्फ अटैक” की सोच के तहत अकेले ही इस हमले की प्लानिंग कर रहा था।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि यह सेल्फ-रैडिकलाइजेशन का मामला लगता है और आरोपी जिहाद के नाम पर हमला करना चाहता था। फिलहाल ATS और राष्ट्रीय जांच एजेंसी मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

