Mumbai Hostage Crisis: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Mumbai Hostage Crisis: मुंबई। शहर के पवई इलाके में मंगलवार को हुए होस्टेज ड्रामा का आखिरकार खौफनाक अंत हो गया। आरए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गोली लगने के बाद आर्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना मंगलवार दोपहर आरए स्टूडियो में हुई, जब आरोपी ने ऑडिशन के बहाने 8 से 14 वर्ष के बच्चों को अंदर बुलाया और फिर दरवाजे बंद कर उन्हें बंधक बना लिया ।

पवई पुलिस को दोपहर करीब 1:45 बजे इमरजेंसी कॉल मिली, जिसके बाद एसडब्ल्यूएटी और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घंटों तक चली बातचीत के बाद जबरन अंदर घुसकर सभी 17 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस दौरान आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश भी पोस्ट किया, जिसमें उसने कहा —

> “मैं आतंकवादी नहीं हूं, न ही पैसे मांग रहा हूं। मुझे कुछ लोगों से बात करनी है। मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया, लेकिन मैं अपनी जान लेने के बजाय यह कदम उठा रहा हूं।”

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत विवादों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनके परिजनों को बुला लिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related