गिरे कुर्सी से सांसद रविकिशन, लालू की बेटी ने कसा तंज, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। अपने चुटिले और तंजिया लहजे के लिए सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोरने वाले बीजेपी नेता रविकिशन के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिस पर लालू यादव की बिटिया रोहिणी ने ऐसा तंज कसा जिससे सोशल मीडिया की वीरान दुनिया पल भर में ही गुलजार हो गई। रविकिशन से जुड़ा यह वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस पर काफी अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। हम आपको सब कुछ बताएंगे। हम आपको यह भी बताएंगे कि रविकिशन के साथ क्या हादसा हुआ और कैसे हुआ और अब लोग इस पर कैसे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उससे पहले आप देखिए ये वीडियो..!

रवि किशन का वीडियो…!

…तो सिर्फ 12 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर आपको कैसा लगा। यह तो आप हमें बाद में कमेंट करके बता ही देंगे, लेकिन इससे पहल जिस तरह से आपने रवि किशन को एक कार्यक्रम के दौरान धड़ाम से नीचे गिरते हुए देखा है। उसे लेकर अन्य लोग अलग-अलग तरह से अपना रिएक्शन देते हए नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बीच जैसे ही लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने रवि किशन द्वारा गिरने पर अपनी रिएक्शन दिया, तो सोशल मीडिया की वीरान दुनिया गुलजार हो गई। अब भला हो भी क्यों न वो ठहरी लालू यादव की बेटी। अब वो अगर किसी भी छोटे बड़े मसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगी, तो लाजिमी है कि लोगों के जेहन में आतुरता का विस्तार होगा। चलिए, हम आपको रोहिणी के बारे में सब कुछ बताएंगे, लेकिन आइए उससे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर उन्होंने रवि किशन द्वारा गिरने पर क्या कुछ कहा है। रोहिणी ने कहा कि ,’ बैकुंठ धाम पहुंचाने का हम भी कुब्बत रखते हैं बाबू पदम श्री अवार्ड हमको भी मिलना चाहिए बाबू..! वहीं, जैसे ही रोहिणी ने यह ट्वीट किया, तो सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगे। हम आपको उन सभी प्रतिक्रियाओं से यहां रूबरू कराने जा रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related