MP News: भंडारे का बासी खाना खाने से 300 लोग बीमार, 90 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MP News: शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के मामौनी कलां गांव में रविवार की रात भंडारे का बासी भोजन खाने से करीब 300 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बताया जाता है कि खाना खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टियां होने लगीं। जैसे ही इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की खबर मिली, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और उपचार प्रारंभ किया। जानकारी के अनुसार लगभग 91 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

भंडारे का खाना खाने से बीमार

गांव में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव में सामूहिक प्रयास से हनुमान मंदिर की स्थापना की गई है। शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे का आयोजन था। इस आयोजन में भोजन अधिक मात्रा में बन गया था, जिस कारण लोगों ने उसको प्लास्टिक की पॉलीथीन से ढंक दिया। रविवार को गांव वालों को फिर सपरिवार निमंत्रण दिया गया और उसी भोजन को परोसा गया। कई ग्रामीण बर्तनों में भरकर बासी भोजन घर भी ले गए और शाम को भी वही खाया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related