Moscow Bomb Blast: मॉस्को में कार में हुआ बम धमाका, रूसी जनरल की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Moscow Bomb Blast: मॉस्को: रूस की राजधानी में एक बड़ा विस्फोट हुआ है. दक्षिणी मॉस्को में एक रूसी जनरल की कार के नीचे एक भीषण विस्फोट से मौत हो गई. अभी तक किसी ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है. रूस की खुफिया एजेंसी इस घटना की जांच की जा रही है.

रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमिटी के आधिकारिक प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने बताया कि रूसी आर्म्ड फोर्सेज के जनरल स्टाफ के ऑपरेशनल ट्रेनिंग डायरेक्टरेट के हेड लेफ्टिनेंट जनरल फैनिल सरवरोव की चोटों की वजह से मौत हो गई. जांचकर्ताओं ने सोमवार सुबह इसकी जानकारी दी.

पेट्रेंको ने कहा, ‘इन्वेस्टिगेटर इस हत्या के बारे में कई तरह की जांच कर रहे हैं. इनमें से एक यह है कि यह क्राइम यूक्रेनी इंटेलिजेंस सर्विस ने करवाया होगा.’ रूसी न्यूज ने बताया कि मॉस्को की यासेनेवा स्ट्रीट पर एक पार्किंग क्षेत्र में सुबह करीब 7 बजे एक कार में धमाका हुआ. हादसे के समय ड्राइवर कार के भीतर था.

यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस ने दिसंबर 2024 में एक बड़े रूसी सैनिक पर ऐसे ही हमले की जिम्मेदारी ली थी. मिलिट्री के न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल और केमिकल प्रोटेक्शन फोर्सेज के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की उनके अपार्टमेंट बिल्डिंग के बाहर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर छिपे बम से मौत हो गई थी. इसके एक दिन बाद कीव ने उन पर आपराधिक आरोप लगाए थे. उनके असिस्टेंट इल्या पोलिकारपोव भी मारे गए.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related