छत्तीसगढ़ की माटी लेकर मध्यप्रदेश जाएंगे मोहन मरकाम, राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में होंगे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 250 से ज्यादा कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने 25 नवंबर की शाम इंदौर रवाना होंगे। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी छत्तीसगढ़ की माटी लेकर जाएंगे। सभी कार्यकर्ता तीन दिन तक भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगे।बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्यप्रदेश के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब वे 23 नवंबर से बुरहानपुर से यात्रा शुरू करेंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिया पीसीसी अध्यक्ष मरकाम के नेतृत्व में सभी प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष जाएंगे। छत्तीसगढ़ के नेता व कार्यकर्ता 26, 27 और 28 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगे।

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी 399 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। वे मध्यप्रदेश के 6 जिलों में जाएंगे, जिसके बाद 5 दिसंबर को राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसी तारीख को छत्तीसगढ़ सहित यूपी, बिहार और राजस्थान में उपचुनाव के लिए मतदान है।

राहुल गांधी इंदौर के बड़ा गणेश, राजवाड़ा जाएंगे। इसके अलावा इंदौर के खालसा कॉलेज में नाइट स्टे करेंगे। एक दिसंबर को राहुल उज्जैन में रहेंगे। वहां एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल 29 नवंबर को आराम करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related