भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के बेटे की शादी में साथ दिखे मो.अकबर और डॉ.रमन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलौदाबाजार। भाटापारा से भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के बेटे की शादी हुई। बारनवापारा के फॉरेस्ट एरिया में लगाए गए इसी शादी के टेंट की वजह से बवाल हुआ था। विवादों में छाई इस शादी का समारोह बारनवापारा से 20 किलोमीटर दूर बरबसपुर के मोएरा रिसॉर्ट में शनिवार को हुआ। अब इस कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आई हैं। विधायक शिवरतन शर्मा ने बेटे की शादी में शाही बंदोबस्त किया था। पंडाल की सजावट, इवेंट और पूरे मैनेजमेंट के लिए रायपुर और आस-पास के शहरों के एक्सपर्ट टीम ने जिम्मा संभाला था।

Chhattisgarh Crimes

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, कई सांसद विधायक, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्री समेत कई अफसर भी इस शाही कार्यक्रम मेें शामिल हुए। इस कार्यक्रम में एक दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंदी, भाजपा के डॉ रमन और कांग्रेस के मंत्री मो अकबर एक साथ आस-पास बैठकर हंसी मजाक करते दिखे। हाल ही में कवर्धा में हुए धार्मिक बवाल की वजह से अकबर भाजपा के निशाने पर थे। मगर शादी के कार्यक्रम में दोनों नेताओं को देखकर लगा कि कुछ हुआ ही नहीं था। कवर्धा डॉ रमन सिंह का घरेलू इलाका है, पिछले विधानसभा चुनाव में यहीं से अकबर जीते थे।

बिल्कुल बारात के सही वक्त पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शादी के कार्यक्रम में पहुंच गए। यहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। दूल्हे की घोड़ी के साथ-साथ चल रहे थे। मौका मिला तो पंजाबी ढोल पर भांगड़ा करते कैमरे में कैद हो गए। उनका साथ खुद मेजबान शिवरतन शर्मा और विधायक नारायण चंदेल ने दिया।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद संतोष पांडे, पूर्व IAS ओपी चौधरी समेत कई सियासी दिग्गज इस कार्यक्रम में नव दंपती को आशीर्वाद देते दिखे। बड़ी तादाद में यहां भाटापारा से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...