विधायक राजेश मूणत के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में प्राकृतिक पानी बहाव को रोकने वालों के खिलाफ FIR. करवाने के दिए निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर –गोकुल नगर नया सवेरा स्कूल के पास प्राकृतिक पानी बहाव को रोकने की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों के निवेदन पर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने आज इस स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम एमआईसी सदस्य श्री दीपक जायसवाल, श्री भोलाराम साहू, अनुविभागीय अधिकारी रायपुर श्री नंद कुमार चौबे, तहसीलदार श्री प्रवीण परमार, जोन 7 जोन आयुक्त श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर टावरे भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान विशाल संख्या में उपस्थित मोहल्लेवासियों ने बताया कि वर्षों से यहाँ का निस्तारी प्रवाह नाले के रूप में प्रवाहित होता है, किन्तु पिछले कुछ माह से कुछ निजी व्यक्तियों द्वारा अवरोध उत्पन्न करने के कारण यहाँ पानी घरों में घुसने लगा है।

स्थल निरीक्षण करते समय अनुविभागीय अधिकारी तथा तहसीलदार ने बताया कि प्राकृतिक पानी बहाव को अवरूद्ध नहीं किया जा सकता, चाहे वह सार्वजनिक भूमि से हो या निजी भूमि से। इस पर विधायक श्री राजेश मूणत ने बहाव अवरुद्ध करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने यहाँ हो रही अवैध प्लाटिंग पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर जोन 7 जोन आयुक्त ने मौके पर ही जे.सी.बी. बुलाकर रोड पर खुदाई कर मार्ग अवरूद्ध करा दिया तथा अवैध निर्माण पर प्रतिबंध भी लगाया।
रायपुर पश्चिम विधायक ने कहा कि ये बिना ले-आऊट प्लॉन अनुमोदित कराए, बिना सड़क-नाली, पानी की व्यवस्था किए प्लॉट काट-काटकर बेचना अपराध की श्रेणी में आता है। इसका बिल्डर तो राशि लेकर चला जाता है और निर्दोष नागरिक परेशान घुमते हैं और नगर निगम तथा शासन को दोष देते हैं, जबकि इसका असली दोषी बिना ले-आऊट प्लॉन अनुमोदित किए प्लॉट काट-काटकर बेचने वाला होता है।

रायपुर पश्चिम विधायक ने उपस्थित अधिकारियों को कड़े शब्दों में इस सिस्टम के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। पश्चिम विधायक ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग करके शहरवासियों को संकट में डालने वालों की सजा दूसरे नहीं भुगतेंगे, जिसका दोष है, वह सजा पायेगा।

पश्चिम विधायक ने यह भी कहा कि अवैध प्लॉटिंग करने वालों, प्राकृतिक बहाव को रोकने वालों के विरूद्ध नियमों के तहत जो भी कठोर से कठोर कार्रवाई हो सकती है, वह की जाए।

श्री राजेश मूणत ने नया सवेरा विद्यालय गोकुल नगर के आसपास की पूरी भूमि का सीमांकन एक दल बनाकर करने के निर्देश दिए। इसके बाद श्री राजेश मूणत ने रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहाँ की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने इसके विस्तार के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए.इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉक्टर मिथलेश चौधरी एवं चिकित्सकगणों की उपस्थिति रही।

पीछे नगर निगम के डंपिंग यार्ड से हो रही परेशानियों के मद्देनज़र इसे आसपास कहाँ शिफ्ट किया जा सकता है, इसकी संभावना भी तलाशने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related