विधायक कुलदीप जुनेजा ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

Date:

रायपुर ; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक और हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण कर समस्त प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं आज़ादी के अमृत महोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दी।

विधायक कुलदीप जुनेजा आज साई नगर के पंचायत भवन, कांग्रेस भवन, पंडरी स्थित गंगा नगर कुष्ठबस्ती, फिरतू राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं मधुपिल्ले प्राथमिक शाला, नूरानी एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित मदरसा नूरानी उर्दू स्कूल और मर्लिन जय श्री विहार सोसायटी परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आज़ादी के लिए हमारे देश के वीर महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं सेना के जवानों ने अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। यह आज़ादी हमें कई बलिदानों के बाद मिली है इसलिए हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज की शान एवं देश की आज़ादी के इस महा उत्सव को एकता, भाईचारे व पूरे उल्लास के साथ मानना चाहिए इस अवसर पर सुनिल भुवल, पार्षद प्रमोद साहू, जसबीर ढिल्लन,पप्पू बंजारे, महादेव अग्रवाल,गौतम यादव, महेंद्र सेन,चंदू साहू व कुष्ठ बस्ती के समस्त रहवासी के लोग गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...