MISSON 2023 : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष पांच दिनों तक बस्तर संभाग का प्रवास पर रहेंगे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP State President and Leader of Opposition will be on the stay of Bastar division for five days

रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल संयुक्त रूप से पांच दिनों के बस्तर संभाग के दौर कर पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर विजय बस्तर के अभियान को और गति देंगे। 21 से 25 नवम्बर तक बस्तर के पांच जिलों का दौर करेंगे। जहां कार्यकर्ताओं से मिशन 2023 में और अधिक मजबूती से जुटने की अपील करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 21 नवंबर को दोपहर वायुमार्ग से जगदलपुर पहुंचकर मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन उपरांत महाराज प्रवीरचंद व पूर्व सांसद बलीराम कश्यप के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके उपरांत जिला कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। वहीं 22 नवंबर की सुबह सुकमा जिला के लिये रवाना होंगे। वहां कार्यकर्ताओं से भेंट उपरांत जिला भाजपा के पदाधिकारियों से बैठक व दंतेवाड़ा के लिये रवाना होगा जहां पर दंतेवाड़ा जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री साव व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल का संयुक्त दौरा के तहत बस्तर संभाग के जिले में 23 नवम्बर को बीजापुर जिला में आगमन होगा।वहां पार्टी पदाधिकारियों के बैठक में शामिल होंगे। उसके उपरांत बीजापुर से फरसागुड़ा के लिये रवाना होगे। जहां पर बस्तर के पूर्व सांसद स्व. बलीराम कश्यप के प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद कोड़ागांव जिला के लिये रवाना होंगे।जहां भाजपा पदाधिकारियों के बैठक में शामिल होंगे। वहीं 24 नवंबर को नारायणपुर जिला के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे और वहाँ से 25 नवंबर को कांकेर जिला के रवाना होगा। जहां जिला पदाधिकारियों के बैठक उपरांत रायपुर के रवाना होंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related