मंत्री मोहम्मद अकबर ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

कवर्धा।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  मोहम्मद अकबर ने कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा के प्रांगण में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।मंत्री अकबर कृषि मंडी कवर्धा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराने पहुंचे थे ।नवनियुक्त मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू,उपाध्यक्ष चोवा साहू,सदस्य श्रीमती रानू दुबे ने भी पूजा अर्चना की।
उल्लेखनीय है कि यह वही कृषि मंडी है जहां कवर्धा विधानसभा सीट की मतगणना हुई थी।मोहम्मद अकबर ने यहां से लगभग 60 हजार वोट से जीत दर्ज की थी।छत्तीसगढ़ की सभी नब्बे सीट में यह सबसे बड़ी जीत थी।कवर्धा विधानसभा की जनता से मोहम्मद अकबर का आत्मीय संबंध होने के कारण वे यहां लोकप्रिय हैं।
इस अवसर पर पंडरिया की विधायक ममता चंद्राकर,छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण सदस्य कन्हैया अग्रवाल,कबीर धाम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related