मंत्री अकबर कवर्धा दौरे पर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर   केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर गुरुवार को कवर्धा दौरे पर रहेंगे। यहाँ वो ग्राम पिपरिया में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण में शामिल होंगे। इसके बाद वो ग्राम सोनपुरी स्थित रानी हायर सेकंडरी स्कुल में छात्राओं को साइकिल वितरित करेंगे। मंत्री अकबर इस दौरान कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

इसके बाद मंत्री अकबर कवर्धा के वार्ड क्र-9 में सामुदायिक भवन का शिलान्यास करेंगे और ग्राम चिमरा में भगवत गीता पाठ में शामिल होंगे। वो पंडरिया नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे एवं रेस्ट हाउस में नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पंडरिया हाई स्कुल में आशीर्वाद समारोह में भी शिरकत करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related