MICROSOFT INDIA : भारत में माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे बड़ा निवेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MICROSOFT INDIA : Microsoft’s largest investment in India so far

बेंगलुरु, 11 दिसंबर। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने गुरुवार को भारत के एआई भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कंपनी देश में 17.5 अरब अमेरिकी डॉलर का विशाल निवेश कर रही है। यह निवेश एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है, जिसका उद्देश्य भारत में एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय स्तर पर विकसित करना है।

एआई–क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

नडेला ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट भारत में तेजी से अपने क्लाउड नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। वर्तमान में कंपनी के मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत में डेटा सेंटर मौजूद हैं, इसके साथ ही 2026 में दक्षिण-मध्य भारत में नया डिजिटल डेटा सेंटर शुरू होगा, जो पूरी तरह पर्यावरण-हितैषी होगा।

उन्होंने कहा, “हम भारत में सर्वश्रेष्ठ श्रेणी का बुनियादी ढांचा ला रहे हैं। एज्यूर को विश्व का कंप्यूटर बनाने की दिशा में भारत हमारी प्राथमिकता है।”

एआई स्किलिंग पर जोर, 2 करोड़ भारतीय होंगे प्रशिक्षित

सत्य नडेला ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट अब भारत में 2 करोड़ युवाओं को एआई कौशल में प्रशिक्षित करेगा। सरकार के ई-श्रम जैसे कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि एआई असंगठित श्रमिकों को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डिजिटल संप्रभुता और साइबर सुरक्षा महत्वपूर्ण

नडेला ने कहा कि एआई के बढ़ते उपयोग के दौर में डिजिटल संप्रभुता और सुरक्षा को अलग नहीं किया जा सकता। “पब्लिक क्लाउड में संप्रभु नियंत्रण जरूरी हैं। संप्रभुता और सुरक्षा साथ-साथ चलती हैं।”

पीएम मोदी से मुलाकात, निवेश पर जताया उत्साह

नडेला ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात हुई, जहां पीएम ने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए इस निवेश पर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह नया निवेश उनकी पिछली यात्रा में घोषित 3 अरब डॉलर के निवेश के अतिरिक्त है।

गिटहब पर भारत बनेगा विश्व का अग्रणी समुदाय

नडेला ने दावा किया कि 2030 तक भारत गिटहब के माध्यम से दुनिया का सबसे बड़ा डेवलपर समुदाय बनने की क्षमता रखता है। अंत में उन्होंने कहा “हमारा मिशन स्पष्ट है भारत के हर व्यक्ति और हर संगठन को अधिक हासिल करने में सक्षम बनाना।”

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related