Meta ने भारतीय कंपनी ‘साइबररूट रिस्क एडवाइजरी’ द्वारा संचालित 40 अकाउंट हटाए, चीन से जुड़े 900 खाते भी किए बंद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सोशल मीडिया क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी मेटा ने एक भारतीय कंपनी साइबररूट रिस्क एडवाइजरी द्वारा संचालित 40 से अधिक खातों को बंद कर दिया है। बताया जा रहा की यह कंपनी ‘हैकिंग-फॉर-हायर’ सेवाओं में शामिल है। मेटा की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके साथ ही मेटा ने चीन से एक अज्ञात इकाई द्वारा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चलाए जा रहे करीब 900 फर्जी खातों के नेटवर्क को भी हटा दिया है।

कंपनी की ‘नियुक्ति उद्योग के लिए निगरानी’ से संबंधित जोखिमों पर 15 दिसंबर को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि ये खाते म्यामांर, भारत, ताइवान, अमेरिका और चीन में सैन्यकर्मियों, लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं, सरकारी कर्मचारियों, राजनीतिज्ञों और पत्रकारों सहित अन्य लोगों का ब्योरा (डेटा) जुटा रहे थे।

40 से अधिक खातों को हटाया

मेटा ने कहा, हमने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साइबररूट रिस्क एडवाइजरी प्राइवेट नामक एक भारतीय कंपनी द्वारा संचालित 40 से अधिक खातों के एक नेटवर्क को हटा दिया है। हमारे एप्स पर सीधे मैलवेयर शेयर करने के बजाय, इस ग्रुप्स की गतिविधि मुख्य रूप से सोशल इंजीनियरिंग और फिशिंग के रूप में देखी गई है। इन फेक अकाउंट के जरिये यह लोगों को ट्रिक करने का काम कर रहा था। इससे होता यह है की कई बार लोग इंटरनेट में विभिन्न ऑनलाइन खातों पर अपनी जानकारी साझा कर देते हैं। मेटा के अनुसार, साइबररूट ने दुनियाभर में कुछ खास लोगो का भरोसा जीतने के लिए इन फर्जी खातों का इस्तेमाल किया। इन खातों में पत्रकारों, कारोबार क्षेत्र के कार्यकारियों और मीडिया दिग्गजों के नामों का इस्तेमाल किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ मामलों में, साइबररूट ने ऐसे खाते भी बनाए जो उनके टार्गेट किए गए लोगों के दोस्तों और परिवार के सदस्यों से बहुत मिलते-जुलते थे और उसमें सिर्फ थोड़ा ही बदलाव था। मेटा ने कहा कि उसने पाया कि साइबररूट ने दुनियाभर में विभिन्न उद्योगों को लक्ष्य बनाया। इनमें ऑस्ट्रेलिया में कॉस्मेटिक सर्जरी और विधि फर्म, रूस की रियल एस्टेट और निवेश कंपनियां, अमेरिका की निजी इक्विटी और दवा कंपनियां, अंगोला में पर्यावरण और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता, ब्रिटेन की जुए से जुड़ी इकाइयां तथा न्यूजीलैंड की खनन कंपनियां शामिल हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related