महापौर जोन 4, 5 और 7 पहुंचीं, सफाई व्यवस्था सुधारने दिए अनेक निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर – रायपुर शहर की सफाई  व्यवस्था को राजधानी शहर के अनुरूप सुधारने अब नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने वार्ड पार्षदों से वार्डो का निरीक्षण करने की अपील की है. महापौर ने कहा है कि वे हर माह पार्षदों सहित सफाई को सुधारने वार्डों का निरीक्षण करने फील्ड पर उतरेंगी. महापौर ने पार्षदों को सफाई कार्य को सुधारने राजधानी शहर में लगातार सजग और जागरूक रहने का सुझाव जनहित में दिया है.

आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे नगर निगम जोन 4, जोन 5 और जोन 7 कार्यालय पहुंचीं एवं नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, सर्वश्री मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, अमर गिदवानी , पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, श्रीमती मीना ठाकुर, सर्वश्री आशु चंद्रवंशी, कृष्णा सोनकर, आनंद अग्रवाल, अजय साहू,पार्षद प्रतिनिधि श्री सोनू तिवारी, श्री संतोष हियाल, श्री प्रकाश जगत, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता सर्वश्री शेखर सिंह, लाल महेंन्द्र प्रताप सिंह, ईश्वर लाल टावरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सर्वश्री वीरेन्द्र चंद्राकर, सन्दीप वर्मा, आत्मानंद साहू, अन्य सम्बंधित जोन 4,5 और जोन 7 अधिकारियों, रामकी कम्पनी के स्थानीय अधिकारी प्रतिनिधि की उपस्थिति में सफाई कार्य को लेकर समीक्षा कर सफाई व्यवस्था राजधानी के अनुरूप सुधारने वार्ड पार्षदों से चर्चा कर सुझाव लिए और अधिकारियों को अनेक निर्देश दिए.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि सफाई कार्य उनकी प्राथमिकता है और सभी घरों से प्रतिदिन शत – प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. महापौर ने सभी नियमित और ठेका सफाई कामगारों की ड्यूटी पर शत – प्रतिशत संख्या में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.

महापौर ने कहा कि सफाई व्यवस्था सुधार कार्य में कोई कोताही कदापि सहन नहीं की जाएगी. सफाई करने और कचरा उठाने को लेकर कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी, प्रतिदिन शहर का कचरा उठना चाहिए. शहर राजधानी के अनुरूप साफ दिखना चाहिए, इसके लिए सभी आवश्यक सख्त कदम उठाने के निर्देश महापौर ने दिए हैँ.

महापौर ने जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर चन्दन विहार, ब्रम्हविद स्कूल में विगत 15 दिन से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नहीं होने पर गहन नाराजगी व्यक्त कर प्रतिदिन सभी स्थानों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करना हर हाल में सुनिश्चित करने दुकानदारों को सफाई के प्रति जागरूक बनाकर सभी दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखवाने,पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर वार्डों की सफाई व्यवस्था सुधारने, के निर्देश दिए हैँ.

महापौर ने बाजारों में कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही लगातार करने जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है. महापौर ने मुख्य मार्गो, नालों, नालियों, शास्त्री बाजार, गोलबाजार की वर्तमान सफाई व्यवस्था सभी वार्डों में प्राथमिकता के साथ सुधारने अधिकारियों को निर्देशित किया है.महापौर ने जोन 4, 5 और 7 में वार्ड पार्षदों और अधिकारियों को स्वच्छता शपथ दिलवाई.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...