गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में भीषण आग: क्लब मालिक गिरफ्तार, 3 पर केस दर्ज, सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 25 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गोवा: गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित Birch by Romeo Lane नाइट क्लब में हुए सिलेंडर ब्लास्ट और आगजनी मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। गोवा पुलिस ने गंभीर लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या के आरोपों में क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कुल तीन लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

भीषण हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 18 शवों की पहचान हो गई है — 4 पर्यटक और 14 स्टाफ शामिल हैं। सात लोगों की शिनाख्त के लिए DNA सैंपल लिए गए हैं, क्योंकि कई शव बुरी तरह जल चुके हैं।

शुरुआती जांच में सामने आया कि क्लब में फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं किया गया था। आपातकालीन निकास, अलार्म सिस्टम और वेंटिलेशन जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं भी संदिग्ध पाई गई हैं। क्लब को सील कर दिया गया है और पुलिस–दमकल विभाग की संयुक्त टीम आग के कारणों की जांच कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से घटना की जानकारी ली और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मुआवजे की घोषणा की है—मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।घटना ने पर्यटन स्थलों और नाइटलाइफ़ स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related