रायबरेली में राहुल गांधी से मिलीं शहीद अंशुमान की मां, की अग्निवीर योजना बंद करने की मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायबरेली। राहुल गांधी से मिलने पहुंचे लखनऊ के पारा निवासी निवासी शहीद अंशुमान के परिजनों ने अग्निवीर योजना बंद करने की मांग की। अंशुमान की मां मंजू सिंह ने कहा कि अग्निवेश योजना बंद की जाए, यह कतई सही नहीं है। कहा उनके पति भी सेवा से सेवानिवृत हुए हैं और बेटा भी सेवा में ही था। सेवा में ऐसा नहीं होना चाहिए कि 4 साल में ही किसी को रिटायर कर दिया जाए, बल्कि सैन्य कर्मियों की सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए।

बता दें कि मूलरूप से देवरिया निवासी अंशुमान की पत्नी वा मां को पिछले दिनों राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में कीर्ति सम्मान से नवाजा गया था। इस दौरान अंशुमान की मां ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। समय अभाव के कारण राहुल से इत्मीनान से मुलाकात नहीं हो पाई थी, राहुल ने अपना नंबर देते हुए उनसे जल्द मुलाकात करने को कहा था।

अंशुमन की मां ने की अग्निवीर योजना बंद करने की मांग

इसके बाद से राहुल की टीम लगातार अंशुमान के माता-पिता के संपर्क में थी। अंशुमान की मां ने बताया मंगलवार को रायबरेली दौरे के दौरान उन्होंने रायबरेली के भुएमऊ स्थित गेस्ट हाउस में राहुल गांधी से मुलाकात के लिए बुलाया गया। राहुल गांधी से अच्छी मुलाकात हुई। अंशुमन की मां ने राहुल गांधी को कहा कि अगर उस ओहदे पर आगे बैठेंगे या विपक्ष में भी बैठे हैं तो अग्निवीर योजना के लिए कुछ करेंगे। उन्होंने हाथ जोड़कर सरकार से अग्निवीर बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार कुछ न कुछ सकारात्मक कर रहे हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कृषि अधिकारी पर FIR, जानिए मामला

CHHATTISGARH : FIR against agriculture officer, know the matter बलौदाबाजार,...

CHHATTISGARH : डॉक्टर्स फेडरेशन की नई टीम घोषित

CHHATTISGARH : New team of Doctors Federation announced रायपुर, 22...