दूषित पानी पीने से कई छात्रों की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नवीन कन्या छात्रावास में दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण एक दर्जन से अधिक छात्राएं पीलिया की शिकार हो गयी हैं । दो छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराना पड़ा।

छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में लंबे समय से पेयजल की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन नियमित सफाई और तकनीकी जांच नहीं कराई गई।
वाटर कूलरों की समय पर सफाई और पानी की जांच नहीं होने से संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। छात्राओं का कहना है कि पानी में बदबू और रंग बदलने की शिकायतें पहले भी सामने आई थीं, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

छात्राओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए NSUI ने पानी की गुणवत्ता जांचने और वाटर कूलरों की सफाई की मांग की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related