Mann Ki Baat: PM Modi Urges People to Avoid Rumors, Appeals for Unity
MANN KI BAAT: मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों को एकजुट रहने और अफवाहों से बचने की सख्त सलाह दी। उन्होंने कहा की मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर काफी उथल-पुथल भरा रहा है और दुनिया एक बार फिर संकट के दौर से गुजर रही है।
जानें क्या-क्या बोले PM Modi
- PM Modi ने देशवासियों से अपील कि वे जागरूक रहें, अफवाहों में न आएं और सरकार की तरफ से निरंतर जो जानकारी दी जा रही है उसी पर विश्वास करें।
- PM Modi ने पांडुलिपियों के संरक्षण का जिक्र करते हुए कहा की आपके पास अगर कोई manuscript है, पांडुलिपि है, या उसके बारे में जानकारी है तो उसकी फोटो ज्ञान भारतम ऐप पर जरूर साझा करें।
- युवाओं का जिक्र करते हुए PM Modi ने कहा, “भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। मैं उन सभी युवाओं की सराहना करता हूं जो अपने विचार साझा कर रहे हैं।”
- पीएम मोदी ने टी20 विश्व कप और रणजी ट्रॉफी का जिक्र करते हुए कहा की देशभर के खेल प्रेमियों के लिए यह महीना जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा है। भारत ने T20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने करीब 7 दशकों के लंबे इंतजार के बाद रणजी ट्रॉफी को अपने नाम किया
- PM Modi ने कहा की 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर कई sporting events का शानदार आयोजन किया गया। League में करीब 2 लाख बेटियों ने भागीदारी की।भारत की नारी शक्ति भी इसमें अहम भूमिका निभा रही है।
- मछुआरे सिर्फ समुद्र के योद्धा नहीं हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव भी हैं। मेहनतकश मछुआरों की जीवन अब आसान बनाया जा रहा है।
- PM Modi ने कहा की यूपी के वाराणसी में एक ही घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाए गए और नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। छात्र, जवान, स्वयंसेवी संगठन, अलग अलग संस्थाएं, सबने मिलकर इस काम को संभव बनाया।
- सोलर एनर्जी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा देश के हर कोने में कहीं न कहीं एक सोलर पैनल दिख ही जाएगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से कई परिवारों को लाभ मिल रहा है।
आखिर में पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात के लिए हर महीने देश के अलग-अलग हिस्सों से संदेश मिलते हैं। इससे ये भी पता चलता है कि दूर-दराज के इलाकों में बैठे लोग इसे कितने चाव से सुनते हैं। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि संवाद का एक माध्यम बन गया है।

