CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 38 जवानों का ट्रांसफर

Date:

CG POLICE TRANSFER : Major reshuffle in police department, 38 constables transferred

महासमुंद। जिले में पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसपी महासमुंद ने जिले के अलग-अलग थानों और इकाइयों में पदस्थ कुल 38 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है।

जारी आदेश के मुताबिक ट्रांसफर सूची में 3 उप निरीक्षक (SI), 8 सहायक उप निरीक्षक (ASI) और 27 प्रधान आरक्षक शामिल हैं। सभी को प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर नए थानों और चौकियों में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

कुछ प्रमुख तबादले –

असरार अली – थाना सरायपाली से थाना बसना

मोतीराम ध्रुव – थाना महासमुंद से थाना सरायपाली

सुनीत भोई – थाना पटेवा से थाना खल्लारी

राजेन्द्र भोई – थाना सांकरा से थाना बसना

रामध्यान सिंह – साइबर सेल महासमुंद से प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम महासमुंद

इसके अलावा प्रकाश ठाकुर, जसिन्ता एक्का, चितरंजन साहू, मोतीलाल नेताम, पुरुषोत्तम ठाकुर, भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदीप कुमार बरिहा समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी नए थाना क्षेत्रों में भेजा गया है।

प्रशासन का उद्देश्य

पुलिस विभाग के मुताबिक ये तबादले पूरी तरह प्रशासनिक कारणों से किए गए हैं। इसका उद्देश्य थाना स्तर पर कार्यभार का संतुलन बनाए रखना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिस कार्यकुशलता बढ़ाना है।

विभाग ने साफ किया है कि इन स्थानांतरणों का किसी व्यक्ति विशेष से कोई लेना-देना नहीं है। नियमित ट्रांसफर प्रक्रिया से जिले में बेहतर निगरानी, जवाबदेही और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related