RAM MANDIR PARISAR : राम मंदिर परिसर में नमाज की कोशिश, युवक हिरासत में …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAM MANDIR PARISAR : Youth detained for attempting to offer namaz inside Ram Temple premises…

अयोध्या। राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार सुबह हड़कंप मच गया, जब एक युवक को मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए सुरक्षाबलों ने हिरासत में लिया। घटना मंदिर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र की बताई जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, युवक दर्शन के बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने लगा, जिसे मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत रोक दिया। आरोप है कि रोके जाने पर युवक ने समुदाय विशेष के नारे भी लगाए, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक से गहन पूछताछ शुरू की गई।

कौन है पकड़ा गया युवक?

हिरासत में लिए गए युवक की पहचान अब्दुल अहद शेख (55) के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मंदिर परिसर में अकेले ही पहुंचा था।

बैग से मिले काजू-किशमिश

तलाशी के दौरान युवक के बैग से काजू और किशमिश बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने अजमेर जाने की बात कही है। फिलहाल एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह अयोध्या क्यों आया, मंदिर परिसर में क्यों गया और नमाज पढ़ने की मंशा क्या थी।

कश्मीर में भी जांच तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने कश्मीर में भी जांच शुरू कर दी है। शोपियां स्थित उसके घर पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे, जहां बेटे इमरान शेख ने बताया कि उसके पिता 5-6 दिन पहले घर से निकले थे। परिवार का दावा है कि अब्दुल अहद शेख की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

सुरक्षा और सख्त

घटना के बाद राम मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। फिलहाल जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related