CHHATTISGARH : 300 किलो सोना… सरकार ने दोबारा निकाला टेंडर

Date:

CHHATTISGARH : 300 kg gold… Government issues tender again

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में छुपा सोना अब फिर सुर्खियों में है। करणखोल-राचपालपुर इलाके की गोल्ड माइंस के लिए सरकार ने दोबारा टेंडर निकाल दिया है।

पहली बार सिर्फ 2 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अब उम्मीद है कि बड़ी कंपनियां इस बार मैदान में उतरेंगी। खास बात ये है कि इस इलाके में करीब 300 किलो से ज्यादा सोने का भंडार होने का अनुमान है।

खनिज विभाग ने साफ कर दिया है कि 26 अप्रैल तक कंपनियां ऑफर दे सकती हैं और 27 अप्रैल को फाइनल कंपनी तय होगी। इस पूरी प्रक्रिया से सरकार को 100 करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

सिर्फ सोना ही नहीं, कबीरधाम में आयरन ओर और लाइम स्टोन की खदानों की नीलामी भी चल रही है, जहां कई बड़ी कंपनियां नजर गड़ाए बैठी हैं।

मतलब साफ है, छत्तीसगढ़ की जमीन अब खनिज खजाने से सरकार की कमाई बढ़ाने वाली है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related