CHHATTISGARH : Ganja worth Rs 1.12 crore hidden under watermelon!
रायपुर। महासमुंद में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सबको चौंका दिया। ऊपर से पिकअप में तरबूज… और नीचे छुपा था करोड़ों का गांजा।
मुखबिर की सूचना पर सिंघोडा पुलिस ने नाकेबंदी की और जैसे ही संदिग्ध गाड़ी पहुंची, उसे रोककर चेक किया गया। पहले तो आरोपियों ने कहा कि गाड़ी में सिर्फ तरबूज है, लेकिन जब तलाशी हुई तो नीचे 9 बोरियों में छुपा 225 किलो गांजा निकल आया।
इस गांजे की कीमत करीब 1.12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 मध्यप्रदेश और 4 उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
जांच में ये भी सामने आया कि तस्करी के लिए एक और गाड़ी पीछे-पीछे चल रही थी, जो रास्ते की निगरानी कर रही थी। यानी पूरा प्लान बनाकर ये नेटवर्क काम कर रहा था।
अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि ये माल कहां सप्लाई होना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

