CG SCHOOL EXAM CONTROVERSY : चौथी की परीक्षा में ‘राम’ नाम पर बवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SCHOOL EXAM CONTROVERSY : Uproar over the name ‘Ram’ in class 4th exam

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा चौथी की अंग्रेजी प्रश्नपत्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एक प्रश्न के विकल्प में ‘राम’ नाम शामिल होने पर पालकों और धार्मिक संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

दरअसल, कक्षा चौथी की अंग्रेजी परीक्षा में सवाल पूछा गया था “What is the name of Sonu’s dog?” इस प्रश्न के उत्तर विकल्पों में ‘राम’ नाम दिया गया था। इसी को लेकर धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई है। संगठनों का कहना है कि आस्था से जुड़े पवित्र नाम का इस तरह इस्तेमाल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

मामले के सामने आते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल महासमुंद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और डीईओ का पुतला दहन किया। इसके साथ ही कलेक्टर विनय लंगेह और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

संगठनों ने मांग की है कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें पद से बर्खास्त किया जाए। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस पूरे मामले ने महासमुंद से लेकर रायपुर तक प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related