MAHARASHTRA DOUBLE ACCIDENT : 24 घंटे के भीतर दो बड़े हादसे, 15 लोगों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHARASHTRA DOUBLE ACCIDENT : Two major accidents within 24 hours, 15 people dead

रायपुर। महाराष्ट्र में लगातार दो बड़े हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। इसके अगले दिन अमरावती में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 7 लोगों की जान चली गई।

रायगढ़ में पिकनिक बनी मातम

दिवेआगर बीच पर पुणे के आलंदी स्थित विनर्स एकेडमी के 11वीं-12वीं के छात्र पिकनिक पर पहुंचे थे। 48 लोगों के ग्रुप में 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 शिक्षक शामिल थे। कुछ छात्र समुद्र में उतरे और पानी की गहराई व लहरों का सही अंदाजा नहीं लगा सके। हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

SHOAIB DHEBAR CASE : शोएब की तलाश में रेड से पहले ही फरार, पुलिसकर्मी लाइन अटैच

मृतकों की पहचान तन्मय वाहिले, सुमित अहिरे, प्रणव बनसोडे, कैवल्य वासनकर, राजवीर वाहिले, यश वानखेड़े, सोहम भंडवलकर और कौस्तुभ दौंड के रूप में हुई है।

अमरावती में हाईवे पर भीषण टक्कर

दूसरी घटना अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 97 के पास हुई। शेगांव से दुर्गा देवी की मूर्ति लेकर वर्धा जा रही पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एक तरफ समुद्र में डूबे 8 छात्र, दूसरी तरफ हाईवे पर 7 मौतें महाराष्ट्र में लगातार हुए इन दो हादसों से कई परिवारों में मातम पसरा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : राजनांदगांव की सड़कों पर जांच का डंडा!

CHHATTISGARH : Checking on the streets of Rajnandgaon! रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़...

CHHATTISGARH : 7 बड़े मामलों की जांच CBI के पास

CHHATTISGARH : CBI takes over investigation of 7 major...

CHHATTISGARH : 22 बंदरों की गोली मारकर हत्या …

CHHATTISGARH : 22 monkeys shot dead... बेमेतरा। जिले के दाढ़ी...