MAHARASHTRA CIVIC ELECTION RESULT : महाराष्ट्र में महायुति की आंधी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHARASHTRA CIVIC ELECTION RESULT : Mahagathbandhan storms Maharashtra!

महाराष्ट्र नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति की तस्वीर साफ कर दी है। 2024 के बाद बदले सियासी समीकरणों की यह पहली बड़ी परीक्षा थी, जिसमें जनता ने खुलकर स्थिर सरकार और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में वोट किया। शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में गठबंधन की राजनीति से ऊब चुके मतदाता अब भ्रम से बाहर नजर आए।

चुनाव नतीजों में महायुति ने 288 में से 215 सीटें जीतकर विपक्ष पर जबरदस्त मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली। बीजेपी 129 सीटों के साथ सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी, जो उसके संगठन और कैडर की ताकत को दिखाता है। वहीं शिंदे गुट की शिवसेना को 51 और अजित पवार की एनसीपी को 35 सीटें मिलीं, जिससे साफ है कि सत्ता में हिस्सेदारी का सीधा फायदा दोनों दलों को मिला।

दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी सिर्फ 51 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस ने 35 सीटों के साथ गठबंधन में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन यूबीटी शिवसेना (9) और शरद पवार गुट (7) की कमजोर मौजूदगी ने आघाड़ी की अंदरूनी कमजोरी उजागर कर दी।

इन नतीजों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुशी जताते हुए इसे प्रधानमंत्री मोदी के विजन और महायुति सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार को बधाई दी।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह रिजल्ट BMC और 28 नगर निगम चुनावों का सेमिफाइनल है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना होगी। करीब 2,869 सीटों पर मुकाबला होगा और 3.48 करोड़ वोटर अपना फैसला सुनाएंगे। साफ है कि निकाय चुनावों ने महाराष्ट्र की अगली राजनीतिक दिशा तय करने का संकेत दे दिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related