MH BMC ELECTION VOTING : 29 नगर निगमों में मतदान जारी ..

Date:

MH BMC ELECTION VOTING : Voting continues in 29 municipal corporations..

रायपुर डेस्क। महाराष्ट्र में आज बड़ा चुनावी दिन है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) समेत राज्य की 29 नगर निगमों की कुल 2,869 सीटों पर गुरुवार को मतदान हो रहा है। सुबह 7:30 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

बीबीसी मराठी सेवा के मुताबिक, इन चुनावों में कुल 15,908 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे ज्यादा निगाहें मुंबई की BMC पर टिकी हैं, जहां बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सीधे ठाकरे भाइयों उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के सामने खड़ा है।

मुंबई को छोड़ दें तो बाकी 28 नगर निगमों में बहु-सदस्यीय प्रणाली से चुनाव हो रहे हैं। वहीं BMC में हर वार्ड से सिर्फ एक पार्षद चुना जाएगा, यानी हर मतदाता सिर्फ एक ही वोट डालेगा। इन चुनावों का फैसला 16 जनवरी को मतगणना के साथ सामने आएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related