Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार (20 नवंबर) को मतदान जारी है. दोपहर 3 बजे तक 45.53 फीसदी मतदान हुआ. कुछ क्षेत्रों में छिटपुट झड़प के बीच मतदान जारी है.इस चुनाव में जहां सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है. महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.
