MAHADEV SATTA CASE : सुप्रीम कोर्ट ने 13 आरोपियों को दी जमानत …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHADEV SATTA CASE : Supreme Court grants bail to 13 accused …

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने महादेव सट्टा प्रकरण में केंद्रीय जेल में बंद 13 आरोपियों को जमानत दे दी है। जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि “हमने विवेचना के लिए पर्याप्त समय दिया, लेकिन अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं हुई।”

जमानत पाने वालों में चर्चित चंद्रभूषण वर्मा, अमित अग्रवाल, राहुल वकटे, नितीश दीवान, सुनील दम्मानी, अर्जुन सिंह यादव, किशन वर्मा, सतीश चंद्राकर, भीम सिंह यादव, रितेश यादव, भारत ज्योति, विश्वजीत राय चौधरी और अतुल सिंह शामिल हैं। यह जमानत सीबीआई केस में दी गई है।

सुनवाई के दौरान, सीबीआई अधिवक्ता ने कहा कि हाल ही में एक चैट बरामद हुई है, जिसमें चंद्रभूषण वर्मा और छत्तीसगढ़ के अन्य आरोपी के बीच “पचास भेजा भाईजान” लिखा है। सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि इस चैट के संबंध में चंद्रभूषण से पूछताछ करनी है, इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

हालांकि, कोर्ट ने सीबीआई की बात नहीं मानी और जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि विवेचना के लिए पर्याप्त समय पहले ही दिया जा चुका है।

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि चार्जशीट दाखिल करने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला छोटा नहीं है और जांच पूरी होने में समय लग रहा है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related