Mahadev Satta App Case: EOW ने आज निलंबित कांस्टेबल सहदेव यादव को कोर्ट में किया पेश, इतने दिन तक बढ़ी रिमांड

Date:

Mahadev Satta App Case : महादेव सट्टा एप मामलें में EOW ने आज निलंबित कांस्टेबल सहदेव यादव को कोर्ट में पेश किया है। जिसके बाद कोर्ट ने कोर्ट ने 18 जुलाई तक सहदेव को पुलिस रिमांड पर जेल भेजा है। जिसमें EOW सहदेव यादव से 7 दिनों तक पूछताछ करेगी। ये है पूरा मामला महादेव एप घोटाले में ईओडब्ल्यू ने एक नई गिरफ्तारी की है। ईओडब्ल्यू ने किशन वर्मा को गिरफ्तार कर रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद उसे 19 जुलाई तक न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक किशन वर्मा एएसआई चन्द्रभूषण वर्मा का मैनेजर था जो उसके लेन देन का हिसाब और प्रॉपर्टी की देख-रेख करता था। वहीं महादेव सट्टा एप मामले में लंबे से फरार चल रहे निलंबित आरक्षक सहदेव यादव को भी ईओडब्ल्यू की टीम ने पकड़ा है । टीम ने उसे राजनांदगांव से सोमनी से पकड़ा है।

Mahadev Satta App Case: कोर्ट नें राहुव वकटे. रितेश यादव, भीमसिंह यादव, अर्जुन यादव,अमिल अग्रवाल,चन्द्रभूषण वर्मा सुनील दम्मानी, सतीश चन्द्राकर, अर्जुन सिंह यादव, नीतिश दिवान को 19 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ईओडब्ल्यू ने निलंबित आरक्षक सहदेव यादव को राजनांदगांव से पकड़ा वह आरक्षक भीम सिंह यादव और अर्जुन यादव का भाई है। सहदेव और उसके भाइयों का कनेक्शन महादेव एप संचालित करने वाले लोगो के साथ था। सहदेव सट्टा चलाने वाले और दुबई में बैठे सन्नी सतनाम से लगातार बात करता भी करता था। सहदेव कई महीने तक बिना किसी जानकारी के गायब भी था। इस दौरान उसका लोकेशन मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पाया गया। वहीं ऑनलाइन सट्टा ऐप का पैनल भी चल रहा था।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

MAHADEV SATTA CASE : हेड कॉन्स्टेबल निलंबित, फरार

MAHADEV SATTA CASE : Head constable suspended, absconding रायपुर। छत्तीसगढ़...

ALANKAR AGNIHOTRI : शंकराचार्य से आशीर्वाद, कोई राजनीतिक बातचीत नहीं

ALANKAR AGNIHOTRI : Blessings from Shankaracharya, no political talks वाराणसी।...

EPSTEIN FILES : एपस्टीन के घर पहुंचा काबा का किसवा!

EPSTEIN FILES : Kiswa of Kaaba reaches Epstein's house! नई...