MADE TORTURE CASE : निलंबित BJP नेत्री और IAS अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, दिव्यांग नौकरानी को प्रताड़ित करने का मामला

Date:

Suspended BJP leader and IAS officer’s wife arrested, for torturing handicapped maid

रांची। झारखंड में रांची पुलिस ने नौकरानी को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित बीजेपी नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीमा के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज हुआ था।

इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने घरेलू सहायिका का कथित रूप से उत्पीड़न करने को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। आयोग ने इस मामले की निश्चित समयसीमा में निष्पक्ष तरीके से जांच एवं पीड़िता का बेहतर इलाज कराने की भी मांग की।

क्या है मामला –

झारखंड के रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा पर अपने घर में काम करने वाली मेड सुनीता पर बेहिसाब जुल्म करने के आरोप लगे हैं। झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के एक अफसर की सूचना पर रांची पुलिस ने मेड को 22 अगस्त को ही बीजेपी नेत्री के आवास से मुक्त कराया था।

जुल्मों की इंतहा –

सुनीता के शरीर पर दर्जनों जख्म हैं। उसे गरम तवे से जगह-जगह दागा गया है। लोहे के रॉड से उसके आगे के तीन-चार दांत तोड़ दिये गए हैं। कमरे में बंद करके रखी गई सुनीता का खाना-पानी तक बंद कर दिया गया था। वह खुद से खड़ी तक नहीं हो पा रही। उसकी जुबां से ठीक से आवाज नहीं निकल रही। रांची के रिम्स में उसका इलाज चल रहा है।

कहां की रहने वाली हैं घरेलू मेड सुनीता –

आदिवासी समुदाय से आने वाली सुनीता गुमला के एक गांव की रहने वाली है। करीब दस साल पहले वह रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा और बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा के घर मेड के तौर पर काम करने के लिए लाई गई थी। बाद में वह दिल्ली में रहने वाली उनकी पुत्री वत्सला पात्रा के साथ भेज दी गई। दिल्ली से उनके तबादले के बाद सुनीता वापस रांची सीमा पात्रा के घर आ गई।

यहां काम करते हुए उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता रहा। उसने घर जाने की इजाजत मांगी तो पिटाई करते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया गया। बात-बात पर पिटाई आम हो गई। दर्जनों बार उसे गरम तवे से दागा गया। जिस कमरे में सुनीता को बंद किया गया, वहीं उसका बेडरूम और बाथरूम था। लगातार पिटाई से वह इस तरह अशक्त हो गयी थी कि फर्श पर घिसट-घिसट कर चलती थी। अगर गलती से सुनीता का पेशाब कमरे से बाहर चला जाता तो उसे अपने मुंह से उसे चाट कर साफ करने पर मजबूर किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BREAKING : मंदिर में भगदड़, 8 की मौत

BREAKING: 8 killed in stampede at temple रायपुर डेस्क। नालंदा...

TAHIR ANWAR DEATH : मसूद अजहर के भाई की रहस्यमयी मौत

TAHIR ANWAR DEATH: Mysterious death of Masood Azhar's brother रायपुर...

RAMAN SINGH STATEMENT : देश नक्सलमुक्त, रमन सिंह का दावा

RAMAN SINGH STATEMENT : Country Naxal-free, claims Raman Singh रायपुर।...