mAadhaar ऐप: घर बैठे लोग अपने आधार कार्ड में कर सकते है बदलाव

Date:

मौजूदा समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) हर भारतीय का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज (Document) है, जो आपकी पहचान और पते का प्रमाण होता है. आधार कार्ड की अहमियत को इसी बात से समझा जा सकता है कि अब ये दस्तावेज सिर्फ एक आम आदमी के लिए ही नहीं बल्कि एक खास आदमी के लिए भी बहुत जरूरी है. आधार कार्ड के बिना आपके कई जरूरी काम रुक सकते हैं. आधार कार्ड जारी करने वाले सरकारी विभाग भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI, आधार से जुड़े कई तरह के ऑनलाइन काम पूरे करने के लिए mAadhaar मोबाइल ऐप भी बनाया है, जिसके जरिए आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में आधार से जुड़ा अपना काम निपटा सकते हैं.

आधार की जरूरतों को देखते हुए UIDAI ने ऐसी व्यवस्था बना रखी है जिससे कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी करा सकता है. कई बार लोगों के आधार कार्ड में दर्ज नाम, पिता का नाम, घर का पता आदि गलत हो जाता है. ऐसे में उसे सुधारा जा सकता है. इसके अलावा जब कोई व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर चला जाता है तो वह अपने आधार कार्ड में घर का पता भी बदलवा सकता है. आधार से जुड़े ऐसे ही कई जरूरी कामों के लिए लोगों को बार-बार आधार केंद्र जाना पड़ता है. लेकिन, UIDAI ने लोगों की सहूलियत के लिए ऐसी व्यवस्था कर दी है, जिससे लोगों को आधार केंद्र जाने की कोई खास जरूरत नहीं पड़ती है.

UIDAI के mAadhaar मोबाइल ऐप पर आधार से जुड़े 35 जरूरी काम किए जा सकते हैं. mAadhaar मोबाइल ऐप पर मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऐप चलाना होगा. अगर आप किसी नॉन-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से mAadhaar मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आप सिर्फ कुछ चुनिंदा सुविधाओं के ही लाभ उठा सकते हैं. बताते चलें कि mAadhaar मोबाइल ऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने साथ-साथ परिवार के 4 और सदस्यों के आधार कार्ड की वर्चुअल कॉपी सेव रख सकते हैं. यानी, इस ऐप पर कुल 5 आधार प्रोफाइल सेव की जा सकती है, जो जरूरत पड़ने पर देश के किसी भी हिस्से में दिखाई जा सकती है. mAadhaar मोबाइल ऐप पूरे देश में मान्य है. इसे एंड्रॉयड के साथ ही iOS पर भी डाउलोड किया जा सकता है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related