CRPF कैंप में विराजे गणेश जी, जवानों ने किया महाभण्डारे का आयोजन

Date:

बीजापुर के अति संवेदनशील गंगालूर में CRPF 85 बटालियन ने मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी की स्थापना की और पूरे दस दिनों तक विधि-विधान से पूजन के बाद गुरुवार को महाभण्डारे का आयोजन किया गया था. जिसमें गांव के लोग बड़ी संख्या में उत्साह और मन में आस्था लिए पहुंचे थे. भंडारे के बाद आज शुक्रवार को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विदाई की भव्य तैयारियां भी की जा रही है. जिसमें ग्रामीण भी अपना सहयोग दे रहे हैं. इस अवसर पर कमांडेंट जैकब तुसिंग, सहायक कमांडेंट अनीश सैनी, निरीक्षक विजय कुमार, मंगल चतुर्वेदी, एसआई राम कुमार उपस्थित थे. बता दें कि बस्तर के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित बीजापुर के अंदरूनी इलाकों में नक्सलवाद की धुंध हटने लगी है. लोगों में दहशत कम हुआ है. नतीजतन अब तीज-त्योहारों पर पहले की तरह रौनक भी लौटने लगी है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत,मचा हड़कंप

Raipur Accident : राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर...

मुख्यमंत्री से मिले नव-नियुक्त IAS अधिकारी,प्रदेश के विकास को मिलेगी गति

नवा रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा...

एनकाउंटर में मारा गया मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफ़िया, 136 करोड़ रुपये का था इनाम

Mexico Encounter : मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों ने दुनिया...