Lok Sabha Budget Session: सदन में हंगामे के बीच में PM मोदी का भाषण, खरगे पर तंज के बाद विपक्ष का वॉकआउट

Date:

Lok Sabha Budget Session: नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान दोनों सदनों में भारी हंगामा जारी है। बुधवार को जहां विपक्षी सांसदों ने सदन के अंदर जमकर हंगामा किया था, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन टल गया था। अब पीएम मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में अपना भाषण दिया।

पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का भाषण है।

खरगे पर पीएम मोदी का तंज
अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को लेकर भी तंज कसा और कहा कि वे बैठ कर नारेबाजी करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मेरी एक प्रार्थना है खरगे जी के लिए वो बैठकर भी नारे लगा सकते हैं। ताकी उनको कष्ट नहीं हो।”

विपक्षी सांसदों का राज्यसभा से वॉकआउट
पीएम मोदी ने देश के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज के नौजवान देश को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि हमें हर लक्ष्य को प्राप्त करना है। प्रधानमंत्री के भाषण के बीच विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की और फिर सभी ने वॉकआउट कर लिया।

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश दिन-प्रतिदिन युवा होता जा रहा है और विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत हर चुनौतियों का समाधान दे रहा है, तेज गति से अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और हर क्षेत्र में विश्वास से आगे बढ़ रहा है देश

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...