रायपुर। मानाकैंप क्षेत्र में आज खुशियों का माहौल देखने को मिला, जहां नन्ही शीजा चक्रवर्ती का जन्मदिन पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। 22 दिसंबर को जन्मी शीजा के जन्मदिन पर परिवार के सभी सदस्यों ने उसे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया।
दादा-दादी, नाना-नानी, मम्मी-पापा सहित पूरे परिवार ने शीजा के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। रंग-बिरंगे गुब्बारों और केक के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया गया, जिससे घर का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
परिजनों ने बताया कि शीजा परिवार की सबसे प्यारी सदस्य है और उसके चेहरे की मुस्कान सभी के लिए खुशी का कारण है।

