Lieutenant Colonel Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा का सेना में हुआ प्रमोशन, बने लेफ्टिनेंट कर्नल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Lieutenant Colonel Neeraj Chopra : ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई है। यह सम्मान उन्हें खेल के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है।

नीरज चोपड़ा जेवलिन में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। नीरज टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत के लिए जेवेलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वहीं, पेरिस ओलंपिक में उन्हें सिल्वर मेडल मिला था। अब उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया है।

2018 में बने थे सूबेदार

इससे पहले, नीरज 2016 में भारतीय सेना में नायब सूबेदार के रूप में शामिल हुए थे और 2018 में सूबेदार के पद पर पदोन्नत हुए थे। उनकी यह नई भूमिका खेल और सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण को दर्शाती है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related