लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल : पाकिस्तानी डॉन को दी ईद की बधाई, मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 नई दिल्ली। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लॉरेंस कथित रूप से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को ईद की बधाई दे रहा है। मौजूदा समय में लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। इससे पहले वह एक निजी चैनल को जेल से इंटरव्यू देने के बाद सुर्खियों में आया था। इस मामले की जांच पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा गठित टीम कर रही है।

17 सेकेंड के वायरल वीडियो

लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को ईद की बधाई देता है। 17 सेकेंड के वायरल वीडियो में में शहजाद भट्टी लॉरेंस को बताया है कि दुबई वगैरह में ईद आज हो गई है। पाकिस्तान में कल होगी। लॉरेंस पूछता है कि आज नहीं है? इस पर शहजाद भट्टी कहता है कि दूसरे देशों में आज है। बाकी कल होगी। इसके बाद लॉरेंस कहता है कि कल करूंगा बात।

गुजरात के गृह मंत्री ने दिया जांच का आदेश

गुजरात के जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा पाकिस्तानी डॉन भट्टी को वीडियो कॉल करने के कथित नए वायरल वीडियो पर गुजरात के मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा, ” इसकी जांच की जाएगी कि यह पुराना वीडियो है या नया। यह कहां से लीक हुआ? राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इसकी जांच का आदेश दिया है।”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR TRIPLE MURDER: ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी! 

RAIPUR TRIPLE MURDER: Capital shaken by triple murder!     RAIPUR TRIPLE...

BANK OPEN: रविवार को भी खुलें हैं बैंक! 

BANK OPEN: Banks are open even on Sunday!     BANK OPEN:...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : मंत्री के ओएसडी और ठेकेदार में तकरार

  सरकार के एक मंत्री के ओएसडी और एक सप्लायर-ठेकेदार...