LAKSHMI MITTAL STEEL PLANT : Missile attack on Mittal’s steel plant!
रायपुर। यूक्रेन के क्रिवी रिह में भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल के स्टील प्लांट पर रूस ने मिसाइल हमला किया। हमले में 2 लोगों की मौत और 13 कर्मचारियों व ठेकेदारों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
CG CM FARMING: सुबह-सुबह खेत में बैलों के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री!
हमले में प्लांट की ऊर्जा व्यवस्था और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े अहम हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते उत्पादन का कुछ काम अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
यह प्लांट यूक्रेन की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम माना जाता है। इस पर 2022 में भी रूसी हमला हुआ था, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हुई थी।
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को BJP में बड़ी जिम्मेदारी!
जवाबी हमला: यूक्रेन ने रूस के मॉस्को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रोन अटैक किया। वहां एक 83 वर्षीय व्यक्ति की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। वाइल्डबेरीज के एक वेयरहाउस में भी आग लग गई।
