SDM INSPECTION SHOWCAUSE NOTICE : कोटा एसडीएम का औचक निरीक्षण, 33 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SDM INSPECTION SHOWCAUSE NOTICE : Kota SDM conducts surprise inspection, show cause notice to 33 officers and employees

बिलासपुर। SDM INSPECTION SHOWCAUSE NOTICE कोटा एसडीएम नितिन तिवारी ने अपने सबडिवीजन के तीन बड़े शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान समय पर उपस्थित न होने वाले 33 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इन कार्यालयों में हुई जांच

SDM INSPECTION SHOWCAUSE NOTICE एसडीएम ने जनपद कार्यालय कोटा, परियोजना अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) कार्यालय और तहसील एवं विकासखंड स्रोत कार्यालय का निरीक्षण किया।

जनपद कार्यालय कोटा: 14 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग (कोटा): 15 अधिकारी-कर्मचारी देर से पहुंचे।
बीआरसी कार्यालय: 04 कर्मचारी समय पर नहीं आए।

24 घंटे में मांगा जवाब, वेतन कटौती की चेतावनी

एसडीएम ने निर्देश दिया है कि सभी अनुपस्थित अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें। यदि उत्तर संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो एक दिन के वेतन में कटौती की जाएगी।

SDM INSPECTION SHOWCAUSE NOTICE बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य

हाल ही में कलेक्टर ने सभी शासकीय विभागों में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कर्मचारियों की लेटलतीफी सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। इससे शासकीय कार्यालयों में अनुशासन स्थापित करने में मदद मिलेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related